शिमला:संजु चौधरी(TSN)-अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में फैशन शो और प्रसिद्ध पार्श्व गायिक महालक्ष्मी अय्यर रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
इस मौक़े पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कम समय में शिमला जिला प्रशासन ने शानदार शिमला ग्रीष्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किया गया है और ट्रैफिक को भी बेहतर ढंग से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों का मनोरंजन किया जा रहा है। इसके अलावा ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
आज शाम पंजाबी गायक दलेर मेहंदी मचाएंगे धमाल
अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यतिथि होंगे। यह सांस्कृतिक संध्या चिल्ड्रेन ऑफ़ द स्टेट के नाम रहेगी जिसमें बच्चों की प्रस्तुतियां भी शामिल रहेंगी। चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति देंगे।4 दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के आखिरी दिन महानाटी का आयोजन पुलिस सहायता कक्ष के समीप सायं 5 बजे होगा।
