By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यहां डंगा गिरने से तीन मंजिला इमारत खतरे में, प्रशासन ने दिए आदेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > यहां डंगा गिरने से तीन मंजिला इमारत खतरे में, प्रशासन ने दिए आदेश
Accidenthimachalpolitical

यहां डंगा गिरने से तीन मंजिला इमारत खतरे में, प्रशासन ने दिए आदेश

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/12/07 at 10:01 AM
Share

सोलन/योगेश शर्मा: सोलन शहर के सपरून पावर हाउस के पास मंगलवार देर शाम एक बिल्डिंग का डंगा ढहने से बिल्डिंग को खतरा पैदा हो गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने बिल्डिंग को खाली करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को अचानक एक 3 मंजिला इमारत का डंगा गिर गया। इस अपार्टमेंट्स में 9 फ्लैट हैं और इसमें से 5 में लोग रहते हैं, जबकि 4 इस समय खाली हैं।

घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बिल्डिंग को खतरा देखते हुए प्रशासन ने लोगों को फ्लैट खाली करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यहां पर डंगा लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जिस बिल्डिंग का डंगा गिरा है, उसके नीचे दूसरे प्लॉट की कटिंग चल रही है। प्रशासन ने उसे भी नोटिस दिया है। कटिंग अधिक होने की वजह से ऊपर बने अपार्टमेंट के साथ लगता डंगा अचानक बैठ गया। और कुछ दरारे भी वहां नज़र आ रही है। जैसे ही यह डंगा गिरा तो अपार्टमेंट के लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन को की।

तहसीलदार सोलन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्लॉट के मालिक और ठेकेदार को दिए गए। वही अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को फ़्लैट खाली करने की सलाह दी है। तहसीलदार मुल्तान सिंह बनियाल ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली एक अपार्टमेंट को खतरा पैदा हो गया है तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो स्ट्रक्चर कच्चा था वह गिर चुका है। अभी स्थिति नियंत्रण में देखी जा रही है, लेकिन एहतियातन फ्लैट्स को खाली करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि प्लॉट के मालिक और ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें आवश्यक नियम अपनाने के लिए कहा गया है ताकि साथ लगते अपार्टमेंट को कोई खतरा पैदा न हो।

TAGGED: administration, building, danger, solan
admin December 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एग्जिट पोल पर बोले सतपाल सत्ती, प्रदेश बेहतरी के लिए बीजेपी की सरकार बनना जरूरी
Next Article दर्दनाक हादसा: गोबिंद सागर झील में डूबा 22 वर्षीय युवक, जानने के लिए पढ़ें खबर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?