बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत ज्योरी पत्तन बोट घाट के पास एक दुखद घटना सामने आई है। यहां झील में नहाने के लिए उतरा एक 22 वर्षीय युवक गहराई में समा गया। बताया जा रहा है कि सचिन ठाकुर पुत्र श्याम लाल गांव पट्टा डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में डूबने से मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि युवक गांव टिककर डाकघर जकातखाना में शादी समारोह में आया हुआ था और दोपहर के समय झील में नहाने के लिए उतरा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह झील की गहराई में समा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ठाकुर , डीएसपी नैना देवी व स्थानीय स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची है और प्रशासन के द्वारा गोताखोर बुलाए गए हैं।
