बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पपलोआ के गाह के पास डैम में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।मौके पर पहुंची तलाई पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जांच के बाद शव की पहचान शिमला से लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,विमल नेगी कुछ दिनों पहले शिमला से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी,जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
