By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार के बजट को बताया सभी वर्गों के लिए हितकारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार के बजट को बताया सभी वर्गों के लिए हितकारी
himachalpolitical

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार के बजट को बताया सभी वर्गों के लिए हितकारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/03/18 at 6:35 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार 17 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साल 2025-26 के लिए बजट पेश किया.बजट को लेकर अब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की प्रतिक्रिया सामने आई है.कुलदीप सिंह पठानिया ने बजट को विकास उन्मुखी और सभी वर्गों के लिए हितकारी बजट बताया है.

सदन में एक अच्छा बजट पेश आया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन में एक अच्छा बजट पेश हुआ है.बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है हर वर्ग को इस बजट से राहत मिली है.यह बजट प्रदेश सरकार के सामाजिक सुरक्षा की नीति को सार्थक करता है.बजट में युवाओं को अन ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में रोजगार के नए अवसर देने का प्रयास किया गया है.उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब किसानों और दुकानदारों का ख्याल रखा गया है.कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह एक विकास उन्मुखी बजट है.

वहीं, कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा में पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य और युवा संसद आयोजित करने की भी बात कही है.उन्होंने कहा कि वह लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि प्रदेश के युवाओं बच्चों को विधाई कार्यों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिल पाए.प्रदेश के युवा और भविष्य विधानसभा की कार्यवाही और कार्यप्रणाली को अच्छे से समझ पाएं.यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है ऐसे में विधानसभा जल्द ही ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी हाल ही में विधानसभा की ओर से बाल संसद आयोजित की गई थी.इन सभी के आयोजनो के लिए लोकसभा की ओर से वित्तीय सहायता दी जाती है.इसके लिए विधानसभा की ओर से आग्रह किया गया है.

TAGGED: Shimla vidhansabha speaker
Chandrika March 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article HRTC बसों में भिंडरावाला की तस्वीर लगाने के मामले पर बोले विक्रमादित्य. पंजाब और केंद्र सरकार ले संज्ञान
Next Article भाखड़ा डैम में मिली अज्ञात लाश की पहचान,शिमला से लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी के रूप में हुई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?