नाहन : देवेन्द्र कुमार- शिलाई विकासखंड की ग्राम पंचायत लोजा मानल में चल रहे विकासकार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं । स्थानीय ग्रामीणों ने आज पंचायत प्रधान पर अपने चहेतों को काम देने, मनरेगा के मस्टररोल में फर्जी हाजिरी लगाते हुए अपने चहेतों को आर्थिक लाभ पहुंचाने औऱ विकास कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल करने को लेकर एक शिकायत डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम को सौंपी है।
स्थानीय ग्रामीणों ने डीसी को सौंपी शिकायत
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रधान लगातार मनमानी करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहा हैं । पंचायत के विकास कार्यों में जहां घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है । तो दूसरी ओर अपने चहेतों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के मकसद से मनरेगा के मस्टररोल में फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है ।उन्होंने बताया कि इसके इलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में भी कई धांधलियां सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसा तो जारी हुआ, लेकिन मौके पर मकान कहीं भी दिखाई नहीं देता है । जिस को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने डीसी सिरमौर को अवगत करवाया है । उन्होंने डीसी से पंचायत के विकास कार्यों व यहां खर्च किए गए बजट को लेकर पंचायत प्रधान पर निष्पक्षता के साथ जांच बिठाने और कार्रवाई करने की गुहार लगाई हैं
