बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी जी लोअर मण्डल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की । शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवम विधायक रणधीर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक के बाद इस अभियान की शुरुआत की गई ।
रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले गए या स्तरोन्नत किए संस्थानों को डी नोटिफाई किया है और श्री नैना देवी जी विधानसभा के 13 ऐसे संस्थानों को बंद करने का काम किया है । आज से भाजपा लोअर मण्डल श्री नैना देवी जी ने सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। जिसमे विधानसभा के हर बूथ से आम जनता के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे और इसके बाद राज्यपाल को हस्ताक्षरो सहित ज्ञापन सौपा जाएगा ।
