संजु चौधरी, शिमला: आईपीएच के मतियाना डिवीजन के तहत जल रक्षकों को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिला हैं। वेतन न मिलने से दुखी जलरक्षक पूर्व में ठियोग से सीपीआईएम विधायक रहे राकेश सिंघा की अगुवाई में मंगलवार को जल निगम के दफ्तर टूटीकंडी पहुंचे और इंजीनियर इन चीफ को ज्ञापन दिया।
राकेश सिंघा ने कहा कि ठियोग के मतियाना डिवीजन में जल रक्षकों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला हैं। सरकार का तंत्र कानून की उलंघना कर रहा हैं। घर घर पानी पंहुचाने वाले आज वेतन के लिए दर दर भटक रहे हैं। इस संदर्भ में इंजीनियर इन चीफ को ज्ञापन देकर अवगत कराया है और जल्द वेतन देने की मांग की गई है अगर ऐसा नहीं होता है तो ये जलरक्षक काम बंद कर देंगे।
