भावना, शिमला: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बीते कुछ दिनों से मौसम कुछ हद तक साफ बना हुआ है और दोपहर के समय खिलती धूप से लोगों को राहत मिली है। वहीं अब मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में एक बार फिर से 5 अक्टूबर को मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में 5 अक्टूबर से मौसम फिर करवट बदलेगा और इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
वहीं एक बार फिर से 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आ रहे है। इस दौरान वह बिलासपुर ओर कुल्लू के दौरे पर रहेंगे। वहीं इस दिन से एक बार फिर से प्रदेश में बारिश की संभावनाएं बन रही है। तो ऐसे में मंडी रैली के बाद अब प्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे में भी बारिश ख़लल डाल सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश भर में आगामी कुछ दिन मौसम साफ बना रहेगा लेकिन 5 अक्टूबर को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। सुरेंद्र पॉल ने कहा कि इस साल प्रदेश में मानसून में बेहतर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके साथ ही किन्नौर और लाहौल स्पीति में 10 साल बाद अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम साफ होने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
बता दे की 24 सितंबर को मंडी में भाजपा युवा मोर्चा की रैली में बारिश के चलते पीएम मोदी नहीं पहुंच पाए थे और पीएम मोदी ने वर्चुअल ही रैली को संबोधित किया था। वहीं अब 5 अक्टूबर को पीएम मोदी बिलासपुर एम्स का उद्घाटन करने आ रहे है और रैली को भी संबोधित करेंगे, लेकिन 5 अक्तूबर को बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है की गई है जिससे बारिश उस दिन भी प्रधानमंत्री के हिमाचल आगमन में खलल डाल सकती है।
