By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर 87 प्रतिशत रहा धर्मशाला अस्पताल का स्कोर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर 87 प्रतिशत रहा धर्मशाला अस्पताल का स्कोर
healthhimachalpolitical

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर 87 प्रतिशत रहा धर्मशाला अस्पताल का स्कोर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/30 at 1:04 PM
Share
Health

राहुल चावला, धर्मशाला: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के तहत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला का कुल स्कोर 87 प्रतिशत रहा है। अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के तहत प्रदेश की ओर से प्रमाणित किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को अवगत करवाया है। अस्पताल के आंकलन के लिए अगस्त महीने में दो सदस्यीय टीम की ओर से अस्पताल का दौरा किया गया था। निरीक्षण के बाद 16 विभागों में जोनल अस्पताल का कुल स्कोर 87 प्रतिशत और लेबर रूम क्वालिटी एश्योरेंस में 89 प्रतिशत रहा है।

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि इस आकंलन के बाद अब अस्पताल एक राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन से गुजरने के लिए तैयार है जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जोनल अस्पताल धर्मशाला को राज्यस्तरीय सर्टिफिकेशन मिलने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर अस्पताल का अवलोकन किया जाएगा,जिसमें भारत सरकार की ओर से 3 सदस्यीय टीम 3 दिनों तक धर्मशाला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण करेगी और यदि अस्पताल स्वास्थ्य गुणवत्ता मानकों में खरा उतरता है तो अस्पताल को अतिरिक्त 30 लाख रूपए की राशि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राप्त होगी।

एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की पूरी टीम को बधाई दी है और राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणन प्राप्त करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि अगर अस्पताल राष्ट्रीय प्रमाणीकरण प्राप्त करता है तो प्रति बिस्तर 10 हजार रुपए के अतिरिक्त वित्तीय अनुदान के लिए पात्र होगा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए जोनल अस्पताल के पूरे स्टाफ को श्रेय देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है। गौरतलब है कि इससे पहले भी धर्मशाला अस्पताल को बेहतर सुविधाओं और मूलभूत ढांचे के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके है।

TAGGED: Election, health
admin September 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Election आइडिया 10 लाख की मुहिम से जुड़े मशहूर बॉलीवुड कलाकार राजेंद्रनाथ ज़ुत्शी
Next Article Shimla प्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे में मौसम कहीं फिर ना डाल दे ख़लल, 5 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?