संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली हैं। मौसम कि बदलने से जहां प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई हैं, तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश होने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। प्रदेश के लाहौल स्पीति, किनौर, कुल्लू के ऊंचाई वाले अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी व मध्यवर्ती इलाकों में पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई हैं। वहीं राजधानी शिमला में रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही हैं। प्रदेश में कल शनिवार तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 12 फरवरी से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में धूप खिली रहेगी और उन लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक शिमला संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 12 फरवरी 16 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। उन्होंने बताया कि शिमला व किनौर में पिछले वर्षों की तुलना मे कम बर्फबारी हुई हैं। वहीं बारिश भी पिछली तुलना में माइनस से 16 प्रतिशत कम हुई हैं ।
इन क्षेत्रों में दर्ज किया गया हिमपात
लाहौल स्पीति के कोकसर में 41सेंटीमीटर, केलांग में 23 सेंटीमीटर व कोठी में 35 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
