By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ब्यास नदी के बीच रात भर फंसा रहा युवक..सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को किया सूचित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ब्यास नदी के बीच रात भर फंसा रहा युवक..सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को किया सूचित
himachalNews

ब्यास नदी के बीच रात भर फंसा रहा युवक..सुबह जब लोगों ने देखा तो पुलिस को किया सूचित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/30 at 3:52 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-एक युवक रात के अंधेरे में मंडी शहर में ब्यास और सुकेती नदियों के संगम स्थल पर स्थित एक बड़ी सी चट्टान पर चला गया।युवक के यहां जाने के कुछ देर बाद ही दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया और इस कारण यह युवक रातभर इसी चट्टान पर फंसा रहा।सुबह जब स्थानीय लोगों ने इस युवक को चट्टान पर देखा तो इसकी जानकारी सीटी पुलिस चौकी मंडी को दी। पुलिस टीम ने रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक का नाम अमन पुत्र परमजीत है जोकि मूलतः चंडीगढ़ का रहने वाला है।

युवक ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के पास यहां पर कामकाज के सिलसिले में पिछले कुछ समय से रह रहा है। सीटी पुलिस चौकी मंडी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक ने अभी तक उसका प्रॉपर एड्रेस नहीं बताया है।इसकी जांच की जा रही है और उसके बाद परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह युवक ऐसे ही रातभर शहर में घुमता रहता था और जहां ठीक लगे रात को रूक जाता था। पुलिस सभी चीजों को वेरिफाई कर रही है।

प्रशासन की चेतावनी को न लें हल्के में,नदी नालों से रहें दूर

विदित ही है कि इन दिनों बरसात का मौसम चला हुआ है और इस दौरान कब नदी नालों का जलस्तर बढ़ जाए इसका किसी को पता नहीं होता।ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी भी जारी की जा रही है कि नदी नालों से दूर रहें। बावजूद इसके कुछ लोग इन चेतावनियों को अनसुना करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

बाहरी व्यक्ति को अपने पास रखने से पहले करवाएं वेरिफिकेशन

सीटी पुलिस चौकी मंडी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यदि आपके पास कोई दूसरे राज्य का व्यक्ति रह रहा है तो उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं और ऐसे ही किसी व्यक्ति को अपने पास पनाह न दें।वेरिफिकेशन करवाने से पुलिस के पास संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है जिससे किसी भी स्थिति में उसके घरवालों या परिजनों को सम्पर्क कर सकते हैं.

TAGGED: Shimla The young man was stuck in the middle of the Beas river
Chandrika July 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मणिकर्ण घाटी के तोश नाले में फटा बादल, 2 दुकान और अस्थाई शेड बहे
Next Article औषधीय खेती की ओर जाइका वानिकी परियोजना की पहल…रोपे कडू के 1 लाख पौधे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?