विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: कहते हैं कि जब तक कला को सही मंच ना मिले तो कला व्यर्थ रहती है लेकिन पंजाब का एक युवक मंच ना मिलने के बाद भी सड़कों पर अपनी गाने की कला का प्रदर्शन कर रहा है। यह युवक इसी तरह से जगह जगह गा कर परिवार का गुजर बसर कर रहा है। सोमवार को चिंतपूर्णी बाज़ार में पहुंचे इस युवक को भजन गाते हुए देखकर हर कोई हैरान हो गया।
माता की भेंटे गाकर इस युवक हर किसी को मंत्र मुग्ध कर दिया। हर दुकान पर जाकर यह युवक उन्हें माता रानी की भेंटे भसुना रहा था। युवक ने बताया कि उसका नाम सलीम है और वह पंजाब होशियारपुर का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवरी का काम करता है। उसे बचपन से ही गाने का शौक है लेकिन उसे गाना गाने के लिए कोई अच्छा प्लेटफार्म नहीं मिल सका और गरीबी ने उसे आज इस तरह से मांगने को मजबूर कर दिया है। उसे अपना परिवार भी पालना है।
सलीम ने बताया कि वह पहली बार चिंतपूर्णी आया है और यंहा मां की भेंटें गाकर माता रानी का गुणगान कर रहा है। वहीं इस युवक को गाते हुए देख सड़क पर आने जाने वाले कई श्रद्धालु भी इसकी सुरीली आवाज देखकर कुछ देर के लिए वहीं रुक गए।
