By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: टनल में सुरक्षा जालियों की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना – प्रशासन बेखबर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > टनल में सुरक्षा जालियों की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना – प्रशासन बेखबर
crimehimachal

टनल में सुरक्षा जालियों की चोरी, CCTV में कैद हुई घटना – प्रशासन बेखबर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/04/25 at 10:54 AM
Share

Mandi,Dharamveer(TSN)-किरतपुर-मनाली फोरलेन के अंतर्गत मंडी बाइपास टनल से एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। टनल के भीतर सड़क सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के सुरक्षा जाले एक टैंपू चालक द्वारा चुराए गए,जिसकी पूरी वारदात टनल में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

मामला 11 और 12 अप्रैल की मध्यरात्रि का बताया जा रहा है,जब चंडीगढ़ से कुल्लू की ओर जा रहा एक टैंपू चालक, बिना किसी भय के टनल के भीतर रुका और इत्मीनान से लोहे की जालियों को अपने वाहन में लादकर फरार हो गया।

इस चोरी की जानकारी तब सामने आई जब निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना के कर्मचारी निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे और पाया कि कई सुरक्षा जालियां गायब हैं। चोरी गए इन जालियों का उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इनके न होने से अब सड़क पर गहरे खाली चेंबर बन गए हैं, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर चोरी के बावजूद अभी तक एनएचएआई या संबंधित निर्माण कंपनी की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि निर्माण कंपनियों और प्रशासन की लापरवाही को भी उजागर करती है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन जागता है या यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

TAGGED: Mandi tunnel, theft case
Chandrika April 25, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बल्क ड्रग पार्क को लेकर राकेश पठानिया का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा: 5 मई को शिमला पहुंचेंगी, 9 मई को दिल्ली लौटेंगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?