चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-चम्बा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहां तक पहुंचने के लिए कठिनाइयां होती हैं,लेकिन उन धार्मिक स्थलों को आने वाले समय में आसानी से पहुंचने के लिए चुराह प्रशासन प्रयास कर रहा है.चुराह विधानसभा के क्षेत्र के महाकाली डल लेक में हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन मूलभूत सुविधाएं बेहतर नहीं होने के चलते कठिनाइयां होती हैं.
चुराह उप मंडल प्रशासन ने खंड विकास अधिकारी तीसा के माध्यम से एक डीपीआर बनाने के लिए निर्देश दिए हैं. इसे जल्द जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा ताकि आने वाले समय में इस पवित्र स्थान तक पहुंचने के लिए रास्ते बेहतर हो और किसी तरह की कोई परेशान ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। चुराह उपमंडल के एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा की इस उपमंडल में कई धार्मिक स्थल है,जिन्हे मूल सुविधाओं से जोड़ने के लिए एक डीपीआर बीडीओ कार्यालय के माध्यम से बनाई जा रही है ताकि महाकाली डल लेक तक रास्ते को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो सके ।
