मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश में सरकार पहले ही आर्थिक संकट में हैं और ऊपर से गावं में सड़क के निर्माण के लिए वर्षों पुरानी गिफ्ट डीड में दी गई जमीन के बदले लोग मुआवजे की मांग कर रहे है।कोर्ट के आदेशों के बाद मजबूरी में सरकार को यह मुआवजा देना भी पड़ रहा है, जिससे प्रदेश सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।यह चिंता लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के सराज विधानसभा के जंजैहली में सराज टेंलेंट एवं टूरिज्म फेस्टिवल के शुभांरभ के मौके जाहिर की है।
गिफ्ट डीड के आधार पर सड़के निकाली गई-विक्रमादित्य सिंह
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों के समय प्रदेश के अधिकतर गांवों में लोक निर्माण विभाग द्वारा गिफ्ट डीड के आधार पर सड़के निकाली गई है।लेकिन कई सालों बाद अब लोग इस गिफ्ट डीड से साफ इंन्कार करते हुए मुआवजे के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहें हैं।कोर्ट के आदेशों के बाद प्रदेश सरकार को यह मुआवजा देना पड़ रहा है।इस मुआवजे के कारण प्रदेश सरकार की माली हालत और माली होती जा रही है।मंत्री ने कहा कि इस तरह के मामले आने के बाद सरकार ने सीख ली है और अब गिफ्ट डीड की गई जमीन पर बिना म्यूटेशन के सड़क नहीं बनाई जाएगी। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी आदेश जारी किए गए हैं।
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा मंडी जिला के सराज के जंजैहली में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।और इस साल लाखों पर्यटक यहां पहुंचे है,जिससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी भी बढ़ी है।इस क्षेत्र के लिए अलग से पॉलिसी बनाई जाएगी ताकि कुल्लू मनाली की तरह इस क्षेत्र को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।वहीं सराज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लंबाथाच में जिला स्तरीय नलवाड़ के समापन समारोह की भी अध्यक्षता की।
