सोलन : योगेश शर्मा -जिला के सबसे बड़े अस्पताल क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सर्जरी के डॉक्टर नहीं है। जिसकी तैनाती को लेकर उच्च अधिकारियों को अस्पताल प्रशासन द्वारा पत्र लिखा गया है। अस्पताल के एमएस डॉ एसएल वर्मा ने कहा कि अस्पताल में इन दिनों 900 से 1100 तक ओपीडी जा रही है।
डॉ एसएल वर्मा ने बताया कि अस्पताल में शिमला, सिरमौर,कसौली और अर्की के आसपास के लोग अपने इलाज के लिए आते है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त है,सिर्फ सर्जरी के डॉक्टर नही है ऐसे में उनकी तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले। इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।
