By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में गणतंत्र दिवस पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री और पार्षदों में संग्राम..जमकर हुई बहसबाजी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में गणतंत्र दिवस पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री और पार्षदों में संग्राम..जमकर हुई बहसबाजी
himachalNews

मंडी में गणतंत्र दिवस पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री और पार्षदों में संग्राम..जमकर हुई बहसबाजी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/26 at 4:12 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूर्व मंत्री और पार्षद के बीच कुर्सी को लेकर संग्राम देखने को मिला। ये बहस इतनी बढ़ी की हाथापाई तक की नौबत आ गई, हालांकि बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ ।

ये था पूरा मामला…एक दूसरे पर लगाए आरोप

दरअसल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सामने मंच पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और भाजपा पार्षदों के बीच झगडा हो गया। नौबत हाथापाई तक की आ गई थी और मारने के लिए हाथ तक उठा दिए थे,लेकिन बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया। भाजपा के दो पार्षद समारोह स्थल को छोड़कर चले गए। यह सारा घटनाक्रम वीआईपी सीट पर बैठने को लेकर हुआ। मुख्य अतिथि के आते ही पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित अन्य कांग्रेसी नेता कुर्सियों पर विराजमान हो गए। नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट को कुर्सी नहीं मिली जिस पर भाजपा पार्षदों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को खरी-खरी सुना दी। भाजपा पार्षदों की इस बात पर प्रकाश चौधरी भी आग बबूला हो गए और मंच पर ही मंत्री के सामने पार्षद राजा हरदीप सिंह के साथ तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। नौबत हाथापाई तक की आ गई थी, लेकिन बीच बचाव के चलते मामला शांत करवाया गया। उद्योग मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मेयर के लिए कुर्सी का प्रबंध किया गया। इस सारी गहमागहमी के बीच भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह व वीरेंद्र आर्य कार्यक्रम छोड़कर वहां से चले गए।

भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह का कहना ये

भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री के साथ नगर निगम के मेयर कुर्सी पर बैठ सकते थे, लेकिन वहां पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कब्जा कर लिया। जब इस प्रोटोकॉल के बारे में पूर्व मंत्री को अवगत कराया गया तो प्रकाश चौधरी ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी का कहना ये

वहीं, सारे वाक्य पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्षद के द्वारा पहले उन्हें हारे नकारे शब्द का इस्तेमाल किया गया। राजनीति में उनके अलावा और भी नेता हैं जो चुनाव हारे है लेकिन खुले मंच पर इस तरह भी भाषा का इस्तेमाल भाजपा पार्षदों को शोभा नहीं देता है।

TAGGED: fierce debate between former ministers and councilors, Mandi republic day function
Chandrika January 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस…राज्यपाल ने फहराया तिरंगा ली परेड की सलामी
Next Article ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह,लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की अध्यक्षता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?