शिमला,संजु चौधरी (TSN)-शिमला विश्वविद्यालय में छात्र संगठन एबीवीपी और पुलिस कर्मियों के बीच विवाद नही थम रहा है।दो दिन पहले एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हाथापाई हुई थी,जिसके बाद शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता वीसी से मिलने ऑफिस के अंदर जाने लगे तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गेट के अंदर नही जाने दिया और गेट पर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की हुई।वही एबीवीपी के कार्यकर्ता गेट के बाहर ही धरना प्रदर्शन करने लगे और वही एबीवीपी ने पुलिस और विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी भी की।
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले पुलिस कर्मियों ने एबीवीपी के छात्राओं के साथ मार*पीट की और आज डीएसपी द्वारा एक कार्यकर्ताओं को बुलाकर उसे डराया धमकाया गया और जेल में डालने की धमकी दी.जिसके खिलाफ आज वीसी से मिलने जा रहे थे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस गुंडा*गर्दी पर उतर आई और पुलिस का इस तरह से व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.उन्होंने छात्रओं के साथ मार*पीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई.
