कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन नाहन के चौगान मैदान में किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध राणा को विशेष तौर पर बुलाया गया है। यह जानकारी आज देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।
प्रदेश भर से सवर्ण समाज के लाखों लोग लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा
रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राजपूत ब्राह्मण वैश्य समाज के सभी लोग एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। सवर्ण समाज के ऐसे लोग जिन्होंने देश और प्रदेश की भलाई के लिए कार्य किया है, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर किया जाने वाला है। इसको लेकर तमाम तरह की तैयारियां भी पूरी की जा चुकी है। साथ ही रूमित सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक जिला से 5000 लोगों को लाने की जिम्मेदारी सवर्ण समाज के लोगों को दी गई है। रूमित सिंह का कहना है कि इतने बड़े कार्यक्रम को आयोजन करने के लिए उन्होंने प्रदेश के तमाम लोगों से अपील की है कि वह भारी संख्या में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यहां पहुंचे वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग रखी है। कि स्वर्ण आयोग का गठन जल्द किया जाए उनका कहना है कि बीती जयराम सरकार ने भी सवर्ण आयोग के गठन को लेकर अधिसूचना तो जारी करने की बात कही थी। लेकिन सवर्ण आयोग का गठन नहीं किया गया था। ऐसे में प्रदेश की सुक्खू सरकार से उन्हें सवर्ण आयोग के गठन होने का पूरा विश्वास है। रूमित सिंह का कहना है कि सवर्णों के साथ हो रहे अत्याचार से निपटने को लेकर वह लगातार कार्य कर रहे हैं।
