कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा – लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आज कुल्लू स्थित भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया।उन्होंने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कंसल्टेंट एजेंसी के साथ 4 फरवरी को बैठक करने के निर्देश दिए।
ठेकेदार के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित है।इसका हल निकालना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। भूतनाथ पुल के क्षतिग्रस्त होने की जांच होगी और ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। कुल्लू दौरे पर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने बहुचर्चित भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया और उनके साथ इस दौरान विभाग के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान चिंता जाहिर की कि बड़े कम समय में करोड़ों रुपयों से बना यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं लापरवाही हुई है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सबसे पहले हमारी प्राथमिकता भूतनाथ पुल को बहाल करने व यातायात सुचारू करने की है। इसके लिए चार फरवरी को बैठक बुलाई है और इस बैठक में सभी स्पेशलिस्ट मौजूद रहेंगे और इस बैठक में इस पुल को सुचारू करने का रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट तलब की गई है और इंजीनियर चीफ से भी पुल की रिपोर्ट तलब की गई है।
इंजीनियर इन चीफ से मांगी गई रिपोर्ट
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बारे में इंजीनियर इन चीफ से रिपोर्ट मांगी गई है। इसको लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक इंक्वायरी भी बिठाई गई थी जिसकी रिपोर्ट भी मांगी गई ।जिससे यह पता चल सके कि किन कारणों से यह सब हुआ है।यदि कोई कमी पाई जाती है तो सम्बधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वप्रथम प्राथमिकता इस पुल पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित बनाना है ताकि यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल सके ।
