By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था,2.22 करोड़ से बनेगा जल शक्ति भवन, सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था,2.22 करोड़ से बनेगा जल शक्ति भवन, सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास
himachalNews

धर्मशाला में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था,2.22 करोड़ से बनेगा जल शक्ति भवन, सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/06/21 at 11:24 AM
Share
राहुल चावला , धर्मशाला: धर्मशाला में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर एक नई पहल की जा रही हैं। शहर में लोगों को पीने का साफ और स्वच्छ जल मिले इसे लेकर कार्य यहां किया जा रहा हैं।  शहर और आसपास ऐसे करीब 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां सभी के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी, जिससे लोगों को प्लास्टिक बोतल बंद पानी खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत होगी। यह बात विधायक सुधीर शर्मा ने मंगलवार को धर्मशाला में जल शक्ति भवन का शिलान्यास करते हुए कही।
 2.22 करोड रुपये से बनने वाला जल शक्ति विभाग का यह कार्यालय भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें स्थापत्य कला और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उचित समायोजन होगा। विधायक ने नए भवन के निर्माण में भूकंप रोधी तकनीक समेत विद्युत व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्मेताल करने की बात कही। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में विकास को नई दिशा और गति देने के लिए सुनियोजित तरीके के साथ काम किया जा रहा है धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धनराशि को सही ढंग से इस्तेमाल करने पर फोकस किया गया हैं।
250 करोड़ से होगा ढगवार मिल्क प्लांट का कायाकल्प, सीएम का जताया आभार
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मशाला के ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने को स्वीकृति दी हैं। इसके संचालन से लेकर विपणन संबंधी गतिविधियों के लिए एनडीडीबी की सहायता ली जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल शिमला में बैठक लेकर प्रोजेक्ट को स्वीकृति देते हुए कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया ढगवार दुग्ध संयंत्र की क्षमता एक लाख लीटर से तीन लाख लीटर तक होगी, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले दूध के उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। प्रदेश में डेयरी आधारित उद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनाने में यह कदम बहुत कारगर साबित होगा।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जदरांगल कैंपस के लिए पहले चरण की स्वीकृति मंजूर
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल कैंपस के लिए पहले चरण की स्वीकृति मिल गई हैं। जल्द ही इसका कार्य गति पकडे़गा इसके अलावा सरकार ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के बाद, रनवे की लंबाई 3010 मीटर तक बढ़ाई जाएगी जो ए-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त होगी यह कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना के कार्यान्वयन के लिए दूरगामी भूमिका निभाएगा।
धर्मशाला विस में बनेंगे 7 खेल स्टेडियम, साइज में धर्मशाला पुलिस मैदान से भी बड़े होंगे ये मैदान
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने तथा युवाओं को खेल सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं। क्षेत्र में 7 जगहें चिन्हित की गई हैं जहां धर्मशाला के पुलिस मैदान से भी बड़े आकार क मैदान खेल स्टेडियम के तौर पर विकसित किए जाएंगे। इससे युवाओं को गांवों में खेल को लेकर अच्छी सुविधा मिलेगी। खेल स्टेडियम बनाने को लेकर एफआरए मामले तैयार करने का काम किया जा रहा हैं।, जल्द ही वन विभाग से इसकी स्वीकृति प्राप्त कर ली जाएगी और बरसात के बाद तुरंत इनका काम आरंभ किया जाएगा।
TAGGED: 2.22 crores, Dharamshala, Drinking water, Foundation Stone, Jal Shakti Bhavan, sudhir sharma, system
admin June 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस के आते ही बिगड़े प्रदेश में हालात,चरमराई कानून व्यवस्था: सतपाल सत्ती
Next Article सोलन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस… स्वास्थ्य मंत्री ने भी स्कूली बच्चों और लोगों के साथ किया योगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?