अरविंदर सिंह,हमीरपुर:जोल-सप्पड हमीरपुर में 11 करोड रूपए की लागत से बनने वाली विशेष पेयजल आपूर्ति स्कीम का काम जोरों शोरों से चल रहा हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य में तेजी लाई गई हैं और जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा हैं। वहीं इस कॉलेज के लिए पानी की स्कीम की बात की जाए तो जून माह तक मेडिकल कॉलेज के लिए यह स्कीम चालु हो जाएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने पिछले दौरे के दौरान मेडिकल काॅलेज के लिए अलग से पेयजल स्कीम बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया था। इसके लिए बजट का प्रावधान भी किया गया था। जल शक्ति विभाग के पास मेडिकल काॅलेज की ओर से धन उपलब्ध करवाने के उपरांत इसका काम जोरों से शुरू हुआ ओर मेडिकल कॉलेज के उद्धघाटन के समय तक इसे पूरा कर लिए जाने को लेकर जल शक्ति विभाग तत्पर हैं।
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने बताया कि मेंडिकल काॅलेज की ओर से इस स्कीम के लिए 11 करोड रूपए उपलब्ध करवा दिया गया था ओर इस स्कीम के लिए वाटर टैंक, पंप हाउस के निर्माण, पाईपें बिछाने का काम प्रगति पर हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से विद्युत बोर्ड को विद्युत आपूर्ति के लिए धरोहर राशी जमा करवा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से यदि समय रहते विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाती है तो जून माह में स्कीम को चालू कर दिया जाएगा।
