शिमला (एकता): हिमाचल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस पूरा जोर लगा रही हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि तय करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 19 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने कुंडली में ग्रह नक्षत्र दिखाकर पंडित की राय और अपने कुल देवी की ओर से निकाले गए शुभ मुहूर्त को आशीर्वाद मानकर यह तिथि निकाली है। वहीं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर 20 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

महेंद्र ठाकुर और राजेंद्र राणा इस दिन दाखिल करेंगे नामांकन
जयराम सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने 21 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि उनका यह आठवां चुनाव है। वह सात बार लगातार जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा भी 21 अक्तूबर यानि शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि नामांकन समारोहचिल्ड्रन पार्क सुजानपुर में आयोजित किया जाएगा।

