By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शौक शौक में बन गए गोताखोर ये युवा …अब तक हजारों श+व और पशुओं को पानी से निकाला बाहर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शौक शौक में बन गए गोताखोर ये युवा …अब तक हजारों श+व और पशुओं को पानी से निकाला बाहर
himachalNews

शौक शौक में बन गए गोताखोर ये युवा …अब तक हजारों श+व और पशुओं को पानी से निकाला बाहर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/01/18 at 11:40 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)-कभी-कभी इंसान का शौक कब उसका प्रोफेशन बन जाए इस बात का उसे भी पता नहीं चलता। कुछ ऐसा ही हुआ है सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत जुगाहन और तलवाड़ी के एक दर्जन युवाओं के साथ।

ये युवा शौकिया तौर पर नदी-नालों, नहर और झीलों में गोते लगाते थे। कभी कोई पशु पानी में गिर जाए तो बीना किन्हीं उपकरणों के अपनी जान जोखिम में डाकलर उसे बचाने का काम करते थे। लेकिन इसके बाद इन्हें वर्ष 2010 में सुंदरनगर के तत्कालीन एसडीएम पंकज राय का साथ मिला और इन्हें गोताखोरी का प्रशिक्षण लेने के लिए नंगल और पौंग डैम जाने का मौका मिला। यहां इन्होंने गोताखोरी की बारीकियां सीखी और उसके बाद माहुंनाग डाईविंग के नाम से एक एसोसिएशन का गठन किया।

प्रदेश के सभी नदी-नालों में गोताखोरी के लिए इन्हें ही बुलाता है प्रशासन

एसोसिएशन के प्रधान शिव राम ने बताया कि प्रदेश में जब भी कोई पानी में डूब जाता है तो उसे रेस्क्यू करने या फिर उसके शव को तलाशने के लिए पानी की तलहटी तक जाने का साहस इनकी एसोसिएशन के गोताखोर ही दिखाते हैं। एसोसिएशन के प्रधान शिव राम ने बताया कि कभी बर्फ के ठंडे पानी में डूबकी लगानी पड़ती है तो कभी मटमैले पानी के अंदर जाकर झांकना पड़ता है। कभी घुमावदार पानी के बीच जान जोखिम में डालनी पड़ती है तो कभी अंधकार भरे गहरे पानी में जाकर शवों की तलाश करनी पड़ती है। यह काम काफी जोखिम भरा होता है और इसके करने के लिए साहस की जरूरत रहती है।उन्होंने बताया कि कभी निकाले गए शवों की गिनती तो नहीं की लेकिन अनुमानतः अभी तक एसोसिएशन के लोग पूरे प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा शवों और हजारों पशुओं को पानी से बाहर निकाल चुके हैं।

श+राब कांड में भी बोतलें निकालने में की थी मदद

हिमाचल प्रदेश में पानी में जितने भी बड़े हा+दसे हुए, इन्होंने ही वहां पर जाकर सर्च और रेस्क्यू आपरेशन चलाया है। चाहे चंद्रताल की झील हो, या फिर ब्यास नदी में हुआ कोई हादसा। सतलुत की गहराई नापने की बात हो या फिर चंबा की रावी में छलांग लगाने की बात हो, इन्हें हर जगह जाकर गोते लगाने का मौका मिल चुका है। पंजाब से सटे इलाकों में नंगल से गोताखोर बुला लिए जाते हैं लेकिन उसके अलावा पूरे प्रदेश में इन्हें ही बुलाया जाता है। ये एक दिन का तीस हजार रूपए चार्ज करते हैं। गोताखोरी का यह कार्य हादसों के उपरांत ही होता है लेकिन जो राशि मिलती है उसे यह आपस में बांटने के साथ-साथ खुद के लिए उपकरण खरीदने और उनकी देखरेख पर भी खर्च करते हैं। प्रधान शिवराम ने बताया कि सुंदरनगर के बहुचर्चित शराबकांड में भी उन्होंने गोताखोरी करके जो शराब बरामद की थी उसका भुगतान आज दिन तक नहीं हो पाया है। माहुंनाग डाईविंग एसोसिएशन में प्रधान शिव राम के अलावा चुन्नी लाल उपाध्यक्ष, शिवपाल चौहान सचिव, श्याम लाल सह सचिव, संत राम कोषाध्यक्ष, दलीप कुमार शास्त्री मुख्य सलाहकार, कृष्ण कुमार, तिलक राज, भीम देव और लक्ष्मण दास सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। ये सभी गोताखोरी में माहिर हैं।

TAGGED: Mandi sundernagar, These youth became divers as a hobby
Chandrika January 18, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भगवान राम का विरोध भी करते है और उनकी क़समें भी खाते हैं कांग्रेसी: जयराम ठाकुर
Next Article सोलन में डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर किया प्रदर्शन शुरू…बोले इस बार मांगे पूरी मनवाकर मानेंगे,चाहे करना पड़े काम बन्द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?