नाहन : देवेंद्र कुमार – शिलाई विकासखंड के तहत लोझा मानल पंचायत प्रधान द्वारा किए गए विकास कार्यों में धांधली को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर सुमित खिमटा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त पंचायत प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पत्राचार के अलावा मामले में नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई
मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले लंबे समय से शिलाई विकासखंड के तहत आने वाली पंचायत लोधा मांडल में पंचायत प्रधान द्वारा विकास कार्यों में धांधली की है । जिसके उनके पास सबूत मौजूद है। इस मामले में उन्होंने फरवरी माह में 17 सूत्रीय शिकायत डीसी सिरमौर को सौंपी थी। जिसमें कार्रवाई की मांग की गई थी,लेकिन मार्च माह तक जब कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो दूसरी बार फिर से उपायुक्त को ही शिकायत सौंपी गई। इसके बाद भी पत्राचार के अलावा कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। आज तीसरी बार फिर से उनका एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से गुहार लगाने पहुंचा है, ताकि उक्त पंचायत प्रधान के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने शिलाई के विधायक एवं वर्तमान में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से भी मामले में कार्रवाई करवाने की गुहार लगाई है। ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो।उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि समझ में यह नहीं आ रहा है कि क्यों पंचायत प्रधान के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। क्या प्रशासन पर राजनीतिक दबाव है या फिर प्रशासन स्वयं पंचायत प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो आरोप उनके द्वारा लगाए जा रहे हैं उसके उनके पास आरटीआई से निकाले हुए तथ्य हैं। उन्होंने यह भी कहा यदि उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्य गलत पाए जाते हैं तो वो लोग कानून के मुताबिक सजा हो भुगतने के लिए तैयार है।
