इस मौके पर थर्ड बटालियन पंडोह के कमांडेंट कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बटालियन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बटालियन के जवान सीएम आवास से लेकर अटल टनल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं। प्रदेश के किसी भी कोने की बात हो या फिर प्रदेश से बाहर देश के किसी भी हिस्से में सेवाएं देने की बात हो, यहां के जवान अपनी डयूटी के लिए हर समय तैयार रहते हैं। उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समारोह के दौरान एसडीआरएफ के जवानों ने आपदा के समय दी जाने वाली सेवाओं पर अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर एसपी विजिलेंस साक्षी वर्मा और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
थर्ड बटालियन पंडोह ने मनाया अपना 20वां स्थापना दिवस, डीआईजी ले ली परेड़ की सलामी
