By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना: आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तक बढ़ी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना: आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तक बढ़ी
himachalNews

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना: आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तक बढ़ी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/02/11 at 7:07 PM
Share
हमीरपुर, अरविन्द-: हिमाचल प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 19 फरवरी कर दी है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) हमीरपुर में आयोजित जानकारी सत्र के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) अंकुश शर्मा ने बताया कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रदेश में वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के Stage-III के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में स्टेज कैरिज सेवाओं के लिए 18 से 42 सीट क्षमता वाली बसों की खरीद पर चयनित लाभार्थियों को 30 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूत करना है, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।
आरटीओ अंकुश शर्मा ने जानकारी दी कि एचआरटीसी द्वारा जिला हमीरपुर में 18 रूट वापस किए गए हैं। इन रूटों के संचालन के लिए अब तक 55 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक इच्छुक अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक आवेदक योजना से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तों की जानकारी लेकर चिन्हित मार्गों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, योजना के Stage-IV के अंतर्गत डीजल और पेट्रोल टैक्सियों को ई-टैक्सी में परिवर्तित करने के लिए भी सरकार प्रोत्साहन दे रही है। इस चरण में पात्र लाभार्थियों को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। आरटीओ ने बताया कि जो टैक्सी व्यावसायिक रूप से पंजीकृत और सक्रिय है तथा जिसका पंजीकरण कम से कम पांच वर्ष पुराना है, वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा दें।
TAGGED: Hamirpur Rajiv Gandhi Self-Employment Start-up Scheme
Chandrika February 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आरडीजी को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज, सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
Next Article थर्ड बटालियन पंडोह ने मनाया अपना 20वां स्थापना दिवस, डीआईजी ले ली परेड़ की सलामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?