By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुछ इस तरह से बीत जाती हिल्स क्वीन शिमला की शाम, जानिए क्या हैं इसकी ख़ास बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुछ इस तरह से बीत जाती हिल्स क्वीन शिमला की शाम, जानिए क्या हैं इसकी ख़ास बात
himachalNews

कुछ इस तरह से बीत जाती हिल्स क्वीन शिमला की शाम, जानिए क्या हैं इसकी ख़ास बात

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/02/24 at 6:32 PM
Share

भावना शर्मा: पर्यटक नगरी शिमला जो अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। यहां के प्राकृतिक नज़ारे दिन में तो बेहद खूबसूरत है ही लेकिन सूरज ढलने के बाद शाम का नजारा इस खूबसूरती को चार चांद लगाने वाला होता हैं। शिमला की इवनिंग लाइफ की बात की जाए तो शिमला मॉल रोड पर मॉलिंग करने के साथ ही ठंडी हवाओं ओर शॉपिंग के साथ खाने पीने का मजा पर्यटक यहां लेते हैं। जैसे ही सूरज ढलता है वैसे वैसे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों की आमद भी मॉल रोड पर बढ़ जाती हैं।

वैसे भी शिमला की सबसे लोकप्रिय जगह मॉल रोड हैं, जहां पर्यटक चहलकदमी और ठंड का मजा लेने के लिए आते हैं। अंग्रेजों की हकूमत में शिमला के साथ ही मसूरी और नैनीताल में भी मॉल रोड बनाए थे, लेकिन यहां शिमला के मालरोड की बात कुछ अलग हैं । माल रोड पर सैलानियों की रौनक, आकर्षक बाजार और ठंडी मीठी हवा मिलकर शाम के माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। यहां बड़े-बड़े ब्रांड के शोरूम के साथ ही कई बेस्ट रेस्तरां भी है जहां घूमने के बाद शॉपिंग ओर फिर खाने का लुत्फ पर्यटको को मिलता हैं।
इसके साथ ही शिमला की एक ओर सैरगाह है शिमला का ऐतिहासिक रिज़ मैदान । इस मैदान पर दिन पर पर्यटक चहलकदमी करते नज़र आते है, लेकिन शाम ढलते ही यहां अलग ही नजारा देखने को मिलता है। शिमला में आने वाले पयर्टक रिज़ मैदान ओर ढलते सूरज की आकाश में बिखरती लालिमा को अपने कैमरे में कैद करने के साथ ही रोशनी से भरे रिज़ मैदान पर ठंडी हवाओं के बीच मे शाम को घूमने निकलते हैं। पर्यटक यहां की मनोरम खूबसूरती का आनंद लेते है और रिज़ पर स्थित आशियाना रेस्तरां में बैठकर भी यहां की खूबसूरती को चाय ओर कॉफी की चुस्कियों के साथ निहारते हैं। रिज से हिमालय की पर्वतश्रंखलाओं के मनोरम दृश्यों को आंखों में कैद किया जा सकता हैं इसी के चलते शाम को जब रिज़ मैदान रोशनी से जगमगाता है तो पर्यटक अपने होटलों से निकल कर शोर शराबे से दूर इस रिज़ मैदान पर कुछ सकूं के पल बिताते हैं।
इन दो सैरगाहों पर घूमने के बाद शाम की थकान को मिटाने के लिए शिमला के सिटी पॉइंट पर स्थित इंडियन कॉफी हॉउस की कॉफी की चुस्कियां काफी असरदार हैं। यही वजह है कि माल रोड ओर रिज़ पर घूमने के बाद शाम की कॉफी लोग शिमला के इंडियन कॉफी हाउस में ही पीना पसंद करते हैं। यहां कॉफी की चुस्कियां लेने में वीवीआईपी भी पीछे नहीं रहते, जो कोई भी वीवीआईपी शिमला आता हैं तो वह माल रोड पर घूमते हुए कॉफी हाउस जरूर पहुंचता हैं। नेताओं के साथ-साथ आम आदमी भी  कॉफी हाउस में गॉसिप के लिए जरूर आते हैं। ऐसे ही कई दूसरे बड़े नाम भी हैं। शिमला में सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी कॉफी हाउस की शान आज भी बने हुए हैं। बाहर से आने वाले लोग कॉफी हाउस का नाम सुनकर ही यहां पहुंच जाते हैं। देश के प्रधानमंत्री भी इस कॉफ़ी हॉउस के दीवाने है। नेता हो चाहे अभिनेता वो शिमला की इस इवनिंग लाइफ का मजा लेना नहीं भूलते है और मॉल रोड, रिज़ पर घूमने के लिए निकल ही पड़ते है।
TAGGED: evening, Hills Queen, passes, Shimla, special
admin February 24, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डीजीपी संजय कुंडू ने की प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल से भेंट, प्रदेश की कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा पर हुई चर्चा
Next Article ढालपुर अस्पताल में पहली बार हुआ लेप्रोस्कोपिक ड्यूडिनल अल्सर परफोरेशन रिपेयर ऑपरेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?