नाहन (देवेन्द्र कुमार): एक जमाना था जब लोग मीलों की यात्रा पैदल तय किया करते थे लेकिन आज के समय में ये करना संभव नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक या दो किमी की पैदल यात्रा नहीं बल्कि कई हजार किलोमीटर की यात्रा पैदल कर रहा है। जो काम ये शख्स कर रहा है वो कोई मामूली बात नहीं है। वह देशवासियों को प्लास्टिक मुक्त अभियान का संदेश देने पैदल ही निकल पड़ा है। विभिन्न परेशानियों, आर्थिक तंगी का सामना करते हुए यह युवक 16 राज्यों का भ्रमण कर चुका है।
11 महीनों से पैदल सफर तय कर पहुंचा हिमाचल
केरल से सफर तय कर हिमाचल पहुंचा यह युवक (शिवा) पैदल सफर तय कर लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दे रहा है। युवक पिछले 11 महीनों से पैदल सफर तय कर 9 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें नाप चुका हैं। प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना देख रहे शिवा ने बताया कि वह आज से 11 महीने पहले केरला से रवाना हुआ था।

भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश दे रहा
चेन्नई, आंध्रा तेलांगना, एमपी, नेपाल, भूटान, सिक्कम, वेस्ट बन्गोल, उड़ीसा झारखंड, बिहार, यूपी, उराखण्ड से होते हुए हिमाचल पहुंचा हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक वह 9 हजार किलोमीटर से ज्यादा सफर पैदल तय कर चुका हैं। शिवा इस दौरान जहां जहां से भी गुजरते हैं लोगों को पर्यावरण बचाने, भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश देते हैं।
