मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जहां पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की टिकटें घोषित करना शुरू कर दी है, तो वही विरोध के स्वर भी दिखने शुरू हो गए हैं। कुल्लू की बात करें तो कुल्लू में जहां भाजपा की ओर से महेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के ही वरिष्ठ नेता राम सिंह पर भी कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। आज शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सिंह के घर पर हुई बैठक में भारी संख्या में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता और समर्थकों ने एक स्वर में कहा कि राम सिंह कुल्लू में आम जनमानस की आवाज बनकर उभरे हैं, ऐसे में उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए।
कार्यकर्ताओं की मांग पर राम सिंह ने भी 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने में हामी भरी है। चुनावों के चलते हजारों की संख्या में शक्ति प्रदर्शन कर वह नामांकन दाखिल करेंगे और भाजपा हाईकमान पर भी टिकट बदलाव करने का दबाव बनाएंगे। वहीं राम सिंह के घर पहुंचे समर्थकों का कहना है कि वह एक इमानदार साधारण मिलनसार और स्वच्छ छवि के व्यक्ति है। उन्हें विधानसभा पहुंचाकर जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाने के लिए चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राम सिंह को चुनाव लड़ना चाहिए ताकि आम जनता की आवाज को मजबूत तरीके से उठा सके। राम सिंह ने भारी संख्या में पहुंचे अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन की आवाज को बुलंद करने के लिए 25 अक्टूबर को अपना नामांकन भरने जा रहे।
