चिंतपूर्णी,विकास शर्मा(TSN)-हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में शनिवार को लुधियाना शहर के रहने वाले तीन साइकिलिस्ट 6 घंटे साइकिल चलाकर माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे.इस मौके पर आपदा मित्र संदीप कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहे।
साइकिलिस्ट राजन जैन ने बताया कि लुधियाना से इस यात्रा का मकसद ग्रीन इंडिया,सेव इंडिया और पॉल्यूशन फ्री इंडिया का संदेश देना था.अब चिंतपूर्णी में माथा टेकने के बाद वापस होशियारपुर जाएंगे और वहां होशियारपुर में निकाली जा रही ड्रग फ्री साइकलिंग में हिस्सा लेंगे.
