संजु चौधरी, शिमला: इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट डिपॉर्टमेंट नार्थ जॉन तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का बुधवार को आगाज हुआ है। इस प्रतियोगिता में पांच राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया।
चैंपियनशिप में दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड,और हिमाचल के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 23 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगी। राज्यपाल ने कहा कि खेल के बहाने सभी खिलाड़ी यहां आएं हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभाग की बहुत अच्छी पहल है। इस विभाग के अधिकारियों के हाथ में ज्यादातर पैन होता है, लेकिन आज विभाग के खिलाड़ी रैकेट ओर शटल से अपना दम दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी मैदान में जीत के लिए उतरता है और जीत की भावना हर खिलाड़ी में होना आवश्यक भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से इस सर्द मौसम में गर्मी का एहसास होगा।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
