By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुंदरनगर में एक ही दिन तीन भीषण हादसे, चार लोगों की मौत से मातम, तीन घायल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुंदरनगर में एक ही दिन तीन भीषण हादसे, चार लोगों की मौत से मातम, तीन घायल
himachalNews

सुंदरनगर में एक ही दिन तीन भीषण हादसे, चार लोगों की मौत से मातम, तीन घायल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/12 at 5:37 PM
Share
Mandi, Dharamveer-:सोमवार का दिन सुंदरनगर उपमंडल के लिए बेहद दुखद और हादसों से भरा रहा। क्षेत्र में अलग–अलग स्थानों पर घटित तीन दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इन हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे चरखड़ी के पास पेश आया। यहां एक निजी बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब चालक बस को स्टार्ट कर चाय पीने चला गया। इसी दौरान बस अचानक पीछे की ओर खिसकती हुई नीचे जा गिरी। बस में एक बच्चे सहित तीन महिलाएं सवार थीं। इस हादसे में 75 वर्षीय कलावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 11 वर्षीय यक्षित और उसकी 31 वर्षीय माता गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में 55 वर्षीय कृष्णा देवी को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
दूसरी घटना सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत घिड़ी के कुशला गांव में घटी। यहां बीती रात एक रसोईघर में अचानक आग लग गई। दुर्भाग्यवश उस समय 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला हिमी देवी रसोईघर में सो रही थीं। आग तेजी से फैल गई और महिला बाहर नहीं निकल सकीं, जिससे उनकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया गया।
तीसरा और सबसे भयावह हादसा सलापड़–ततापानी सड़क पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंजोलठ गांव निवासी नगीन कुमार और कुलदीप के रूप में हुई है। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है और आगे की सहायता की प्रक्रिया जारी है।इन घटनाओं पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विधायक ने प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए
TAGGED: Mandi Three horrific accidents in Sundernagar
Chandrika January 12, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई मंडी जिला की 14 सदसीय टीम
Next Article भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बोले– 2027 में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?