मंडी, धर्मवीर-:मंडी में निजी बस आपरेंटरों ने एचआरटीसी के एक परिचालक पर सोशल मीडिया पेज के माध्यम से उनके खिलाफ पेज पर धड़ाधड़ पोस्टें डालकर उन्हें बदनाम करने के आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि उक्त परिचालक द्वारा एचआरटीसी केलांग-मंडी नाम से यह पेज बनाया गया है, जिसमें पिछले 2-3 तीन साल से निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ सामग्री डाली जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों की अनुमति के बिना ही यह पेज संचालित किया जा रहा है।
मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से निजी बस ऑपरेटरों ने कहा कि इस पेज पर उनके खिलाफ शेयर हो रही पोस्टों से निजी बस ऑपरेटरों की छवि दागदार हो रही है। उन्होंने इस पेज को बंद करने के साथ उक्त चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी मांग उठाई है। प्रेस वार्ता के दौरान निजी बस ऑपरेटर पंकज महाजन ने बताया कि एचआरटीसी परिचालक ललित ठाकुर द्वारा यह पेज बनाया गया है। जिसमें उनके अलावा 3-4 अन्य लोग भी काम कर रहें है। इस पेज के माध्यम निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ लगातार हो रही टिप्पणी की शिकायतें वे विभागीय अधिकारियों के पास भी दे चुके हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा भी अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पंकज महाजन ने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों हो रही इन पोस्टों से टकराव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे आपसी सौहार्द भी बिगड़ रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि यह पेज जल्द बंद नहीं किया जाता है, वे उक्त परिचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।वहीं इन आरोपों पर जब एचआरटीसी परिचालक के बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त पेज पर निगम हित को लेकर ही पोस्टें शेयर की जाती है। इस पेज के बेहतर संचालन के लिए उन्हें निगम के उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
TAGGED:
Mandi private bus operators
Chandrika
