राहुल चावला, मैक्लोडगंज: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को लेकर तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा ने ट्वीटर पर माफी मांगी हैं। इसके लिए उन्होंने खेद प्रकट किया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में वह एक बच्चे को गले लगाते हुए उसे चूमते नजर आ रहे हैं। दलाई लामा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि वह हर किसी के साथ मासूमियत से मिलते हैं। एक अधिकारिक बयान में भी बताया गया है कि वीडियो हाल ही की एक बैठक का हैं बच्चे ने दलाई लामा को गले लगाने की इच्छा जाहिर की। ट्वीटर में दलाई लामा ने बच्चे और उसके परिवार से माफी मांगी हैं। उन्होंने कहा है कि वह लोगों से बेहद मासूमियत से मिलते हैं। दलाई लामा बच्चे को जुबान भी दिखा रहे हैं।
निर्वासित तिब्बत संसद के मेंबर दावा तेसरिंग ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो पर लग रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इस सारे प्रकरण के पीछे चीनी सरकार का हाथ हो। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी चीन की ओर से तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को बदनाम करने का प्रयास कई बार किया जा चुका हैं।
बता दें कि 28 फरवरी के दिन एक निजी फाउंडेशन के बच्चे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मिलने व उनके प्रवचन सुनने के लिए मैक्लोडगंज स्थिति दलाईलामा मंदिर में पहुंचे हुए थे। इस दौरान जब तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा बच्चों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे इस दौरान एक बच्चे ने दलाईलामा से गले लगने की बात रखी। दलाईलामा ने भी बच्चे को प्यार से गले लगाया और उसके गाल पर किस किया लेकिन जब से यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कई तरह में आरोप तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा पर लग रहे है लेकिन इन सभी आरोपों को तिब्बती संसद के मेंबर दावा तेसरिंग ने नाकार दिया हैं।
