संजु चौधरी, शिमला:विधानसभा चुनावों की तरह ही शिमला नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस 10 गारंटियां शहर की जनता को देने जा रही हैं। सोमवार को कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी जेतेन्द्र पाल बिट्टू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित पूर्व मेयर पूर्व पार्षद मौजूद रहे।
बैठक में नगर निगम चुनाव में मेनिफेस्टो से पहले शिमला वासियों को दस गारंटियां देने का फ़ैसला लिया गया। इसके साथ ही मेनिफेस्टो के लिए शहर की जनता से सुझाव लेने का फैसला भी लिया गया। कांग्रेस ने एक सप्ताह के भीतर ही मेनिफेस्टो जारी करने की बात कही।
हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी ओर नगर निगम चुनाव के प्रभारी तेजेन्द्र पाल बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव को लेकर तैयार हैं और आज मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक की गई है जिसमें शहर की जनता को दस गारंटियां देने का फैसला लिया गया हैं। इसके अलावा कांग्रेस अपना मेनिफेस्टो भी दस दिन के भीतर जारी करेगी। इसके लिए शहर की जनता से सुझाव लिए जाएंगे और पूर्व महापौर, पूर्व पार्षद,पूर्व विधायकों ओर वर्तमान विधायकों से भी सुझाव लिए जाएंगे।
कांग्रेस दस दिन के भीतर अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सरकार अच्छा काम कर रही है और कांग्रेस नगर निगम चुनाव एकजुट हो कर जीत लेगी और 30 सीटें कांग्रेस जीतेगी।
