सोलन : योगेश शर्मा- सोमवार देर शाम सोलन के साथ लगते पंच परमेश्वर मंदिर के नजदीक एक ALTO कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है । जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं । जानकारी के अनुसार यह गाड़ी सोलन से धर्मपुर की तरफ से आ रही थी,जैसे ही पंच परमेश्वर मंदिर से थोड़ा आगे बड़ोग रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो यह गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी । जिस कारण इसमें सवार चार लोगों को गंभीर चोटें हैं, जिनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है।
तीन लोगों ने सोलन से धर्मपुर की तरफ जाने के लिए ली थी लिफ्ट
जानकारी के अनुसार आल्टो कार सोलन से धर्मपुर की ओर जा रहे थे। ऐसे में पंच परमेश्वर मंदिर के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी नीचे खाई की तरफ जा गिरी जिसमें 4 लोग सवार थे । गाड़ी चालक का नाम जगदीश है जो गंभीर हालत में बताया जा रहा हैं । वहीं गाड़ी में तीन अन्य लोगों ने लिफ्ट ली थी , जिन्हें हल्की चोट आई है और वह सोलन से धर्मपुर की तरफ जा रहे थे।जैसे ही हादसा पेश आया स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को सड़क तक पहुंचाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया जहां से दो लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।
