संजु चौधरी,शिमला: प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर पहाड़ी प्रदेश हिमाचल की लोक संस्कृति भी बेहद दिलचस्प हैं। यहां के कई लोकगीत देश भर में मशहूर है तो अब देश के मशहूर गायक भी यहां के लोकगीतों की ओर खींचे आ रहे हैं। भारतीय सिनेमा में अनेक हिट गाने देने वाली मशहूर गायिका अलका याग्निक जल्द ही हिमाचली लोकगीत गाती हुई नजर आएंगी। मशहूर पहाड़ी गायक दिलीप सिरमौरी के साथ इस हिमाचली लोकगीत में अलका याग्निक ने भी अपनी आवाज दी हैं।
दिलीप सिरमौरी का गीत “पाणी री टंकी” गाना जल्दी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर रिलीज होने जा रहा हैं। हिमाचली लोकगायक दिलीप सिरमौरी ने कहा कि उनका यह गीत पुराना है लेकिन एक नया अवतार में जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि मशहूर बॉलीवुड गायिका अलका याग्निक इस गाने में उनका साथ दे रही हैं।
इसके अलावा दिलीप सिरमौरी ने प्रदेश में आयोजित होने वाले राजकीय कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के कलाकारों को तरजीह देने की मांग उठाई हैं। उन्होंने कहा देश में प्रदेश की जनता के लिए कार्यक्रम आयोजित के जाते हैं लेकिन कलाकार बाहर के होते हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कम से कम 50 से 60 फ़ीसदी खर्च तो हिमाचल के कलाकारों के हिस्से में आना चाहिए।
