राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद चुनावी माहौल पूरी तरह से बन चुका है। चुनाव की घोषणा भले ही कर दी गई हो लेकिन अभी तक कांग्रेस,भाजपा सहित आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। टिकटों को लेकर पार्टियों में अभी भी मंथन ओर विचार विमर्श चल रहा है। तो वहीं दूसरी और टिकट फाइनल होने से पहले ही कुछ प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन फॉर्म लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी व भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार कृपाल परमार ने आज ईआर ओ एवं एसडिएम (निर्वाचन अधिकारी) फतेहपुर के कार्यालय पंहुचे और विधानसभा चुनावों के लिए अपना नॉमिनेशन फार्म लिया। जब इस बारे मे उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा की आज विधिवत नोटिफिकेशन हुआ है तो हमने आज कार्यकर्ताओं के साथ नॉमिनेशन पत्र लिया है। हमने अच्छा शुभ मुहूर्त देख कर नॉमिनेशन पत्र लिया है बाकी कार्यवाही चलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा रिवाज भी बदलेगी और सरकार भी बनाएगी। उन्होंने कहा की केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। फतेहपुर विधानसभा का अथाह विकास इस का उदाहरण है।
वहीं बीती रात को फतेहपुर मे अपने विरोध मे लगे पोस्टर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार ने कहा कि जिन्होंने यह पोस्टर लगाए है उनका में धन्यवाद करता हूं क्योंकि वह खुद ही मेरा प्रचार प्रसार करते है। उन्होंने कहा कि मेरे 41 साल के राजनीतिक जीवन में मेरे दुश्मनों को भी आज तक मेरे खिलाफ बोलने को कुछ नहीं मिला है।
यह बार बार मेरे पोस्टर लगाते है मैं उनका स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि जब किसी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं होता तो अनाप शानप बयानबाजी करते हुए इस तरह के नीच कार्यों को अंजाम देते है। वहीं बता दे की आज कांग्रेस की तरफ से भी विधायक भवानी पठानियां जो कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे जिनका नोमिनेशन फार्म आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीत राम शर्मा ने लिया है।
