बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: पूर्व विधायक व कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर का बिलासपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंंने कहा कि बिलासपुर जिला से जल्द ही भाजपा का एक बड़ा नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहा है। जिसको लेकर हाईकमान से भी बात हो गई है और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला स्वयं उनको कांग्रेस में शामिल करने के लिए बिलासपुर आ रहे है। उन्होंने बातचीत में कहा कि बिलासपुर जिला से जल्द ही 500 भाजपा के नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा ने बिलासपुर से एक नेता को भाजपा में शामिल किया और अब वह सैंकडों भाजपा कार्यकर्ता व नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे अपनों ने ही काफी डुबोने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस सर्वे व हाईकमान ने मुझ पर पूरा विश्वास बनाकर रखा और सदर से कांग्रेस की कमान मेरे हाथ में सौंप दी।
मेरी लड़ाई भाजपा प्रत्याशी नहीं
बंबर ठाकुर ने कहा कि सदर से मेरी लड़ाई भाजपा प्रत्याशी नहीं बल्कि सीधे जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री से है। बिलासपुर की जनता भाजपा को अब पूरी तरह से नकार रही है, बिलासपुर में प्रधानमंत्री के दौरे पूरी तरह से फेल हुए है। इसी के साथ जिन लोगों ने मेरे विरूध कांग्रेस में रहकर षडयंत्र रचा है ,वह चाहे कांग्रेस में रहे या फिर भाजपा की बी टीम में उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है।
