राहुल चावला,धर्मशाला: आईपीएल का क्रेज युवाओं पर इस कद्र हावी है, इसका उदाहरण शुक्रवार को ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही देखने को मिल गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाने वाले आईपीएल मैचों के लिए शुक्रवार से ऑफलाइन टिकट बिकने शुरू हो गए हैं। पहले दिन टिकट काउंटर खुलते ही सुबह से ही युवाओं की भीड़ एचपीसीए स्टेडियम के बाहर स्थापित किए गए काउंटर पर जुटना शुरू हो गई थी, लेकिन 1000 रुपए से कम रेट के टिकट न मिलने पर युवा बिफर गए।
टिकट काउंटर के बाहर सुबह से ही टिकट लेने के लिए युवाओं की लंबी कतारें नज़र आईं। युवा काफी देर तक लाइन में लग का आईपीएल मैच के टिकट खरीदते हुए नजर आए। कई वर्षों के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैच खेले जा रहे हैं जिसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं।
एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने बताया डॉय काउंटर शुरू हो गया हैं। स्टेडियम की क्षमता कम है और इस बार टिकटों की डिमांड ज्यादा है, क्योंकि करीब 10 साल बाद मैच होने के चलते युवाओं में उत्साह काफी अधिक हैं। आईपीएल अपने आप में फेस्टिव इवेंट है, जिसको लेकर लोग रोमांचित हैं। करीब साढ़े इक्कीस हजार स्टेडियम की क्षमता है, उसी के अनुरूप टिकट बिक्री होगी।
