संजीव महाजन, नूरपुर: पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ने वाली रियाली पंचायत में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक की पानी में डूबकर मौ+त हो जाने की जानकारी मिली हैं। चौकी प्रभारी रे भजन जरियाल ने फोन पर बताया की करीब 20 वर्षीय युवक गुरमीत सिंह,पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी पराल, तहसील इंदौरा रियाली में अपने फुफड़ की मौ+त पर बुआ के घर आया हुआ था ।
वहीं शुक्रवार को मृतक का दसवां होने के चलते कपड़े धोने के लिए अन्य लोगों के साथ समीप ही रियाली मंझीर में व्यास दरिया पर गया था। वहां नहाते समय पैर फिसलने के कारण युवक गहरे पानी में चला गया, जिस कारण उसकी मौ+त हो गई ।
उन्होंने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। वहीं पंचायत प्रधान रमेश कुमार ने फोन पर बताया की व्यास दरिया में करीब एक घंटे की जदोजहद के बाद स्थानीय युवकों की ओर से श+व को बाहर निकाला गया हैं।
