सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- हिमाचल प्रदेश में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक समर्थ अभियान चलाया जा रहा है । यह अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष चलाया जाता है। इसको लेकर सोमवार को सोलन में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमे आपदा से निपटने के लिए जागरूक किया गया।
एडीसी सोलन अजय यादव ने बताया कि सुरक्षित निर्माण पद्धति को लेकर आज डीसी कार्यालय सोलन में भी कार्यशाला का आयोजन किया गया है । जिसमे अलग अलग विभागो के जेई,इंजीनियर कॉन्ट्रेक्टर और बिल्डिंग निर्माण से सम्बंध रखने वाले लोगों को जानकारी दी जा रही है।सुरक्षित भवन निर्माण कैसे हो सकता है,किस तरह से मैटीरियल का इस्तेमाल होना चाहिए इसको कैसे जमीनी स्तर पर उतारा जाए इसको लेकर कार्यशाला में आज चर्चा की गई है। घरों को सुरक्षित बनाने के लिए जो पद्धति है उन्हें सही तरह से अपनाने के लिए आज भी जानकारी दी जा रही है।अजय यादव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सेंसटिव जॉन 4-5 में आता है और भविष्य में यह 6 में भी आ जायेगा,ऐसे में भूस्खलन भूकंप से कैसे भवनों को सुरक्षित रखा जा सकता है इसको लेकर कार्य किया जाए इसके लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के साथ साथ जिला के सभी उपमंडलो मे नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को भूकंप भूस्खलन के प्रति जागरूक किया जा रहा है । वहीं आपदा को कम कैसे किया जाए इसके लिए क्या क्या कदम उठाने है, इसके प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है और आने वाले समय मे जिला सोलन में भूकंप के प्रति मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया जाएगा।
