मंडी,धर्मवीर(TSN)-छोटी काशी मंडी में इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 27 फरवरी से 5 मार्च तक मनाया जा रहा है।आज सूबे के मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू इस महोत्सव का पड्डल मैदान से विधिवत शुभारंभ करेंगे।इससे पूर्व सीएम राज माधव राय के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।उसके पश्चात राज माधव राय मंदिर से पड्डल मेला ग्राऊंड तक निकलने वाली भव्य शाही जलेब में शामिल होंगे।राज माधव राय की अगवानी में निकलने वाली इस जलेब में मंडी जनपद के प्रमुख देवी देवताओं भी शिरकत करेंगे।
पड्डल मेला मैदान में मुख्यमंत्री इस सात दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।इसके अतिरिक्त वे पड्डल में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन भी करेंगे।महाशिवरात्रि के अवसर पर वे करोड़ों रुपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।इससे पूर्व सीएम दोपहर को देवलुओं एवं कारदारों के लिए भीमाकाली मंदिर परिसर में रखी गई शिवरात्रि धाम में भी शामिल होंगे।
वीरवार देर सायं को मुख्यमंत्री सेरी मंच पर स्थापित कला केंद्र में महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का विधिवत शुभारंभ करेंगे। सीएम 27 जनवरी यानी आज मंडी जिला के एक दिवसीय दौरे पर मौजूद रहेंगे।28 फरवरी की सुबह मुख्यमंत्री का शिमला वापस लौटने का कार्यक्रम है।यह जानकारी उपायुक्त मंडी एवं अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने दी।उन्होंने बताया कि सात दिवसीय इस देव समागम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
