By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कंप्यूटर साइंस लेक्चरर भर्ती में आईटी के वोकेशनल एवं कंप्यूटर शिक्षकों के अनुभव को मान्यता देने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > कंप्यूटर साइंस लेक्चरर भर्ती में आईटी के वोकेशनल एवं कंप्यूटर शिक्षकों के अनुभव को मान्यता देने की मांग
educationhimachal

कंप्यूटर साइंस लेक्चरर भर्ती में आईटी के वोकेशनल एवं कंप्यूटर शिक्षकों के अनुभव को मान्यता देने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/27 at 1:49 PM
Share

शिमला,27 मार्च (TSN)-हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर एवं व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा 985 कंप्यूटर साइंस लेक्चरर की भर्ती के निर्णय को सराहनीय कदम बताया है।संघ का कहना है कि सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से हजारों कंप्यूटर शिक्षकों एवं व्यवसायिक शिक्षकों को लाभ मिलेगा.वही कंप्यूटर टीचर और व्यवसायिक ट्रेनर मांग कर रहे हैं की कंप्यूटर साइंस लेक्चरर पदों की भर्ती प्रक्रिया में 5 वर्षों के अनुभव की शर्त को केवल सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षक एवं आईटी विषय के व्यवसायिक प्रशिक्षकों के अनुभव तक सीमित रखा जाए।यदि इस अनुभव को निजी शिक्षण संस्थानों या अन्य गैर-सरकारी संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों तक विस्तारित किया जाता है,तो इससे सरकारी स्कूलों के उन शिक्षकों के साथ अन्याय होगा,जिन्होंने शिक्षा विभाग के नियमों के तहत वर्षों तक सेवा दी है और अपना सारा जीवन विभाग को एक आस में समर्पित कर दिया है ।

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर एवं व्यवसायिक प्रशिक्षक संघ का कहना है कि अन्य शिक्षक वर्गों की तरह, कंप्यूटर शिक्षक एवं व्यवसायिक प्रशिक्षकों को भी नियमित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।यदि सभी शिक्षण श्रेणियों को नियमित किया जा सकता है,तो सरकार को कंप्यूटर शिक्षकों को भी समान अवसर प्रदान करने चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सेवा देने वाले कंप्यूटर शिक्षकों का अनुभव अधिक प्रासंगिक एवं व्यावहारिक है,जिसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।अन्य संस्थानों के अनुभव को शामिल करने से सरकारी स्कूलों में वर्षों तक सेवा देने वाले शिक्षकों के अधिकारों का हनन होगा।

सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में आईटी शिक्षा के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।हालांकि,यदि भर्ती प्रक्रिया में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के अनुभव को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो यह उन शिक्षकों के साथ अन्याय होगा,जिन्होंने विभाग के नियमों के अंतर्गत वर्षों तक सेवा दी है।समस्त कंप्यूटर एवं आईटी विषय के व्यवसायिक शिक्षक सरकार से निवेदन कर रहे हैं कि इस मांग को प्राथमिकता के साथ स्वीकार करते हुए भर्ती प्रक्रिया में उपयुक्त संशोधन किए जाएं.

TAGGED: Shimla Himachal Pradesh computer and vocational trainers
Chandrika February 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आज सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू करेंगे, छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ
Next Article हिमाचल में बारिश बर्फबारी का दौर जारी..मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

May 13, 2026

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?