सोलन : योगेश शर्मा- चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। ऐसे में प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी हुई है। सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी माता शुलिनी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है और भक्त भजन कीर्तन करते हुए पूजा अर्चना कर माता की आराधना कर रहे हैं।
भजन कीर्तन कर भक्त कर रहे माता की आराधना
तीसरे नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं ने मां चन्द्रघटा के स्वरूप की पूजा की। मंदिर में आए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह आज चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन माता शुलिनी मन्दिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं और उन्होंने जोत जलाकर माता की आराधना की है। वहीं दूसरी तरफ लगातार मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने माता से पूजा अर्चना कर आग्रह किया है कि इस महामारी से सभी का बचाव करें।
बता दें कि चैत्र नवरात्रि को लेकर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों से जिला प्रशासन मन्दिर सभी संबंधित विभागों ने पुख्ता व्यवस्था की है। शुलिनी माता सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी है। ऐसे में लोगों का यहां पर आना जाना लगा रहता है । नवरात्रों के दिनों में यहां पर खासा भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में होम गार्ड जवानों की तैनाती भी मन्दिर में की गई है।
