सोलन : योगेश शर्मा- सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाए जाने को लेकर दिल्ली से लेकर हिमाचल में आज प्रदर्शन किए जा रहे हैं । सोलन में भी इसको लेकर जिला स्तर पर जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया गया है।कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को लेकर आए कोर्ट के फैसले को राजनीति से प्रेरित बता रही है।
सोलन ओल्ड बस स्टैंड पर जिला कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
शहर के ओल्ड बस स्टैंड पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इक्कठे होकर राहुल गांधी के पक्ष में नारेबाजी की और केंद्र की सरकार को जगाने का प्रयास किया कि वे लोकतंत्र की हत्या ना करें। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को लेकर आए कोर्ट के फैसले को राजनीति से प्रेरित बता रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में सजा देने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। सच की हमेशा जीत होती हैं। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में गुहार लगाई जाएगी और राहुल गांधी निर्दोष साबित होंगे।
