बीबीएन: जगत सिंह – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा नानोवाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कंगारू कंपनी के उपाध्यक्ष एम ए ख़ान पूरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। स्कूल के तक़रीबन 108 छात्र छात्रायों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । उसके बाद मुख्य अतिथि एम ए ख़ान पूरी व खेड़ा के प्रधान त्रिपता देवी ने स्कूल के मेधावी छात्र छात्रायों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य बवीता परमार ने बताया की खेड़ा नानोवाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया । जिसमे मेधावी छात्र छात्रायों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।
