By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कुल्लू में पैराग्लाइडिंग पर पर्यटन विभाग की नजर.. अब नहीं चलेगा कमीशन का खेल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कुल्लू में पैराग्लाइडिंग पर पर्यटन विभाग की नजर.. अब नहीं चलेगा कमीशन का खेल
himachalNews

कुल्लू में पैराग्लाइडिंग पर पर्यटन विभाग की नजर.. अब नहीं चलेगा कमीशन का खेल

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/09/01 at 4:23 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- जिला कुल्लू में अब साहसिक गतिविधियों में शामिल पैराग्लाइडिंग पर पर्यटन विभाग की नजर रहेगी। वहीं पर्यटन विभाग के द्वारा पैराग्लाइडिंग फ्लाई के लिए भी एक दिन में 4 फ्लाई तय की गए हैं। तो वही अब उससे ज्यादा कोई पायलट अगर फ्लाई करता है तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। वहीं अब विभाग के द्वारा जो फ्लाइ के रेट तय किया गया है उस पर नजर रखने के लिए भी सभी पैराग्लाइडिंग साइट पर चार-चार कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं इसमें पैराग्लाइडिंग संगठन के सदस्य भी विभाग की मदद करेंगे। पैराग्लाइडिंग संगठन व विभाग के द्वारा तैनात कर्मचारियों के द्वारा सभी ऑपरेटर को टोकन भी दिया जाएंगे और टोकन के हिसाब से ही फ्लाई तय की जाएगी।

हर फ्लाई का अब देना होगा 3500 रुपए चार्ज

दरअसल पर्यटन विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि पैराग्लाइडिंग के विभिन्न साइटों पर अलग-अलग रेट सैलानियों से वसूले जा रहे हैं। जिससे विभाग के द्वारा तय किए गए नियमों की भी अवहेलना हो रही थी। इसी मुद्दे को लेकर पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन व पर्यटन विभाग की एक बैठक आयोजित की गई। वहीं बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब सभी साइट में एक काउंटर स्थापित किया जाएगा। जहां पर पर्यटन विभाग के द्वारा तैनात किए गए कर्मचारियों और पैराग्लाइडिंग संघ के सदस्य मौजूद रहेंगे। सभी पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर को फ्लाई करने के लिए वहां से टोकन लेने होंगे और हर एक फ्लाई का 3500 रुपए भी वहीं पर जमा करवाना होगा। ऐसे में संगठन के सदस्यों के द्वारा टोकन वापस देने वाले पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर को 3500 रुपए वापस किए जाएंगे। इससे ना तो कोई पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर मनमाने तरीके से पैसे वसूल पाएगा और ना ही वह विभाग के द्वारा तय की गई फ्लाई से अधिक उड़ान भर पाएगा।

पर्यटन विभाग के द्वारा हर साइट पर तैनात किए जाएंगे कर्मचारी

पर्यटन विभाग व पैराग्लाइडिंग संगठन के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी साइट पर चार-चार कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें दो कर्मचारी लैंडिंग साइट पर और दो कर्मचारी टेक ऑफ साइट पर मौजूद रहेंगे। विभाग के द्वारा जल्द ही आउटसोर्सिंग के माध्यम से इन कर्मचारियों के नियुक्ति की जाएगी।।जिला कुल्लू में आठ पैराग्लाइडिंग साइट है। ऐसे में कुछ जगह पर सैलानियों से एक फ्लाई का 1000 तो कई जगह पर 2 हजार रुपए भी वसूले जा रहे थे। वही बाहरी राज्यों के ट्रैवल एजेंट के द्वारा भी इसमें काफी कमीशन लूटी जा रही थी। ऐसे में कमीशन के इस खेल को रोकने के लिए ही अब संगठन और विभाग के द्वारा यह फैसला लिया गया है।

जिला कुल्लू पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने बताया कि अब जल्द ही सभी साइट पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और पैराग्लाइडिंग संगठन के साथ मिलकर ही अब फ्लाई तय की जाएगी। इसमें अब ना तो विभाग के द्वारा तय किए गए नियमों की अवहेलना हो पाएगी और ना ही कमीशन का यह खेल आगे चल पाएगा।

TAGGED: Kullu Tourism department keeping an eye on paragliding
Chandrika September 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा में बेघर हुए लोगों पर सरकार गंभीर,एक माह में ख़ाका होगा तैयार: डॉ. धनी राम शांडिल
Next Article नालागढ़ के बेला मंदिर गांव में लगने वाली केमिकल फैक्ट्री के विरोध में उतरे ग्रामीण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?